फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dhangar Samaj did the encroachment of DM office

धनगर समाज ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dhangar Samaj did the encroachment of DM office
कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय का घेराव करते धनगर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेेट परिसर में 14 वें दिन भी धरना जारी रहा। बुधवार को धनगर समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट में एकत्रित हो गए और एकाएक डीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। आक्रोशित धनगर समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन और पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को धनगर समाज के लोगों को गुस्सा फूट गया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते-करते समाज के लोग डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। इन हालात को देखते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने तत्काल व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। समाज की महिलाएं डीएम की गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।
विज्ञापन


समाज के लोगों का कहना था कि पिछले कई महीनों से जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर महेंद्र धनगर, मनोज धनगर, कल्याण सिंह, नन्नूमल, सुमन धनगर, गेंदा लाल आर्य, हीरा सिंह, होरी लाल, शिव कुमार, प्रवीन धनगर, देवेंद्र धनगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed