फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Devotthan Ekadashi: Get up and wake up, call home

देवोत्थान एकादशी : उठो देव-जागो देव, के आह्वान से गूंजे घर-आंगन

Wed, 25 Nov 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotthan Ekadashi: Get up and wake up, call home
हाथरस: देवोत्थान एकादशी पर पूजा के लिए समान खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी का पर्व बुधवार को मनाया गया। इसके साथ ही शादी समारोह की शुरुआत हो गई। मंदिरों के साथ घरों में भी पूजा-अर्चना की गई।
देवोत्थान एकादशी के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। घरों के आंगन में महिलाओं ने गेरू और खड़िया से रंगोली सजाई और सूप बजाकर उठो देव, जागो देव का आह्वान किया। गन्ने से चौकी सजाकर सिंघाड़े, फूलमाला और फलों से भगवान विष्णु की पूजा की गई। चौकी के चारों ओर गन्ना बांधकर उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को रखकर पूजा की गई। उनकी आरती उतारी गई।
गन्ने की हुई जमकर बिक्री
देवोत्थान एकादशी के मौके पर सुबह से ही बाजारों में गन्ने की जमकर बिक्री हुई। अन्य पूजन सामग्री भी बिकी। रात्रि में शहर के मुख्य चौराहों पर गन्ना बेचने वाले जमा हो गए। यही स्थिति सुबह भी दिखाई दी। सिंघाड़े और फल भी खरीदे।
विज्ञापन

बसों में उमड़ी भीड़
कोरोना के चलते ज्यादातर ट्रेनों का परिचालन बंद है। वहीं काफी लोग शादी समारोह में भी शामिल होने के लिए आए और दूसरे शहरों में भी गए। सुबह से ही रोडवेज बसों में काफी भीड़ दिखी। बसों में चढ़ने से लेकर सीट पाने तक के लिए मारामारी दिखाई दी। डग्गामार वाहनों ने भी इस मौके का जमकर लाभ उठाया और मुंहमांगी कीमतों पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई बाजारों में लगा रहा जाम
शादी समारोह के चलते बाजारों में भी काफी भीड़ रही। लोगों ने इसे लेकर जमकर खरीदारी भी की। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के चलते जाम के हालात भी रहे। तालाब चौराहे पर भी लोगों ने जाम का सामना किया। इसकी मुख्य वजह ओवरब्रिज का निर्माण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed