फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Development works worth

Hathras News: सादाबाद नगर पंचायत में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Development works worth
नगर पंचायत सादाबाद में विकास कार्याें के लिए 2.50 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि के तहत प्राप्त अवशेष धनराशि से विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या चार के मुकेरखाना में 20.51 लाख से सीसी नाला निर्माण, 79.46 लाख रुपये सेत्यागी कॉलोनी से गंगाराम के खेतों तक नाला निर्माण, 8.32 लाख रुपये कोतवाली परिसर में 500 लीटर क्षमता के आरओ वाटर प्लांट व चिलर अधिष्ठापन के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 28.79 लाख रुपये से एमआरएफ सेंटर पर टिन शेड निर्माण, 59.80 लाख रुपये से सॉलिड वेस्ट सेग्रीगेशन प्लांट (ट्रोमेल) की स्थापना, 20.35 लाख रुपय से वार्ड-1 में सैयद श्याम की बगीची से जगदीश मिस्त्री के मकान तक सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 17 की रामलीला गली में 2.03 लाख रुपये से सीसी सड़क निर्माण, वार्ड पांच में 3.20 लाख रुपये से गोविंद रावत के मकान से कुलदीप पाराशर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, वार्ड 15 में 9.66 लाख रुपये से देव पेंट की दुकान से शाहिद के मकान तक, 19.62 लाख से आगरा रोड पर अंकुर मशीनरी से खुशी साड़ी की दुकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी कार्य ई-टेंडरिंग और वित्तीय नियमों का पूरी तरह पालन कर कराए जाएंगे। सभी स्वीकृत कार्य हर हाल में छह माह के भीतर पूरे करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed