फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Development works worth 1.37 crore will be undertaken in Purdilnagar.

Hathras News: पुरदिलनगर में 1.37 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Wed, 27 May 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 1.37 crore will be undertaken in Purdilnagar.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
पुरदिलनगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1.37 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कस्बे में सड़क, नाली, पेयजल और ठंडे पानी के आरओ वाटर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन





प्रस्ताव के अनुसार कस्बे के प्रमुख मार्गों, गलियों एवं नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या दूर होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खराब 60 इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। एक सबमर्सिबल पंप की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पानी के लिए 10 आरओ वाटर प्लांट लगाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता नगर पंचायत पुरदिलनगर संदीप सारस्वत के अनुसार प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य तेजी से कराए जाएंगे। इससे कस्बे की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed