फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Development work will be done in municipal bodies with Rs 8.48 crore

Hathras News: 8.48 करोड़ रुपये से नगर निकायों में होंगे विकास कार्य

Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in municipal bodies with Rs 8.48 crore
शासन की ओर से जिले के सभी नगर निकायों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्याें के लिए 15 वें वित्त आयोग से 8.48 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष नगर निकायों में कार्याें की स्वीकृति दे दी गई है। इस राशि से निकाय क्षेत्रों में सड़क निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन सहित कई कार्य कराए जाएंगे। निकायों की ओर से कई कार्याें के लिए टेंडर की प्रकिया को पूरा कर लिया गया है और निर्माण कार्याें को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन




इस धनराशि से होने वाले कार्याें के लिए नगर निकायों की ओर से बनी कार्ययोजना को भी स्वीकृति मिल गई है। इसके आधार पर नगर निकायों में टेंडर प्रकिया भी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ठोस तरल कचरा प्रबंधन के कार्याें की भी योजना बनाई जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने बताया कि सभी नगर निकायों में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष विकास एवं निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन





नगर निकायों को जारी की गई धनराशि
नगर निकाय -- धनराशि (रुपये लाख में)
सिकंदराराऊ -- 99.99

हाथरस -- 484.61

हसायन -- 13.81
मेंडू -- 38.21

मुरसान -- 29.54

पुरदिलनगर -- 52.25

सादाबाद -- 87.79

सहपऊ -- 18.87

सासनी -- 27.77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed