फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Development derailed in villages, notice to ADO Panchayat on negligence

Hathras News: गांवों में पटरी से उतरा विकास, लापरवाही पर एडीओ पंचायत को नोटिस

Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development derailed in villages, notice to ADO Panchayat on negligence
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और उनकी निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन





समीक्षा के दौरान सामने आया है कि विकासखंड मुरसान में 23 ग्राम पंचायतों, सासनी में 11, हसायन में छह, हाथरस में नौ, सिकंदराराऊ में छह, सादाबाद में तीन, सहपऊ में तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य अपूर्ण हैं। सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने, पंचायत सहायकों को कार्य नहीं दिए जाने, जनसेवा केंद्रों के निर्माण कार्य की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। पंचायत भवनों वर्षा जल संरक्षण और मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत आवेदन करने में भी लापरवाही बरती गई है। ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट की प्रगति असंतोषजनक होने, पंचायत सहायक की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही।
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ब्लॉक सादाबाद व सहपऊ की समीक्षा में यह सामने आया है कि सात ग्राम पंचायतों की ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर वार्षिक कार्ययोजना अपलोड नहीं की गई है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को चेतावनी जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सात दिन के अंदर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण कराने को कहा है, साथ ही ऐसा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन











ब्लॉक -- अपूर्ण पंचायत भवन - पंचायत सहायक के कार्य न करने -वर्षा भूजल संरक्षण- प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं - स्ट्रीट लाइट अवशेष



मुरसान -- 23 -- 49 -- 79 -- 79 - - 913



सासनी -- 11 -- 39 - 71 - - 82 - 1817



हसायन - 6 -- 39- - 64 - - 67 - - 76



हाथरस - - 9 - - 21 - - 62 - - 72 - - 509



सिकंदराराऊ - - 6 - - 16 - - 40 - - 50 - - 1316




सादाबाद - - 3 - - 24 - - 56 - - 58 - - 3207



सहपऊ -- 3 - - 22 - - 44 - - 50 - - 1684
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed