{"_id":"03cb12303e2dd0883be732f4b6682e1b","slug":"desi-ghee-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी टैक्स चोरी में देसी घी पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी टैक्स चोरी में देसी घी पकड़ा
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल ने मंडी शुल्क चोरी कर खुर्जा से
विज्ञापन
कानपुर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें 86.40 क्विंटल देसी घी लदा हुआ
था। इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है। इससे 2 लाख 56 हजार 500 रुपये
मंडी शुल्क और जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद ट्रक को वाणिज्य कर विभाग
को सौंप दिया है, जिससे इससे वाणिज्य कर की वसूली की जा सके।
मंडी सचिव ब्रजपाल सिंह ने बताया कि मंडी के सभापति एसडीएम सदर केहरी सिंह के नेतृत्व में मंडी शुल्क की चोरी कर आने-जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंडी के सचल दल ने मंडी शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे देसी घी के एक ट्रक संख्या यूपी 13टी-5261 को सासनी से पकड़ा है। इसके पास जो गेट पास था, वह तीन दिन पहले का था। देसी घी से लदा यह ट्रक क्रीमी फोर्स लिमिटेड खुर्जा का बताया गया है, जिससे साफ है कि इस गेट पास से यह दूसरा ट्रक कानपुर के लिए जा रहा था। गेट पास पर ट्रक का नंबर भी दूसरा था।
व्यापारी द्वारा अपना जुर्म कबूले जाने के बाद इस पर मंडी के सभापति ने 2 लाख जुर्माना एवं 68,500 रुपये का मंडी शुल्क वसूलने के निर्देश दिए। यह जुर्माना और मंडी शुल्क वसूले जाने के बाद यह ट्रक वाणिज्य कर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मंडी के सचल दल में मंडी सचिव के साथ मुकेश कुमार सेंगर एवं सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख थे।