फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deputy president, secretary and cashier elected

उपाध्यक्ष, संयुक्त सह सचिव, कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 07 Nov 2020 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Deputy president, secretary and cashier elected
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन आने के चलते इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 18 नवंबर को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम की भी घोषण कर दी जाएगी।

चुनाव अधिकारी संजय यादव, अरुण दीक्षित एवं अजीता भारद्वाज ने बताया कि बार के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चौधरी उदयवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जितेंद्र कुमार यादव व स्वदेश कुमारी से एक एक नामांकन आए। इसके चलते इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं संयुक्त सह सचिव के लिए चंद्रभान सिंह चौहान, रंजन श्रोती, देश दीपक व कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज यादव का एक ही नामांकन आया। इसलिए इन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष के चुनाव के लिए अजय कुमार पुण्ढीर, नंद किशोर शर्मा, जयनरायण माहौर तथा सचिव पद के लिए ओम शिव उपाध्याय, कुलदीप पुण्ढीर ने नामांकन किया है। इसके लिए मतदान 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed