फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deputy GM Fumes Over Filth and Waterlogging at Hathras Junction

Hathras News: हाथरस जंक्शन पर गंदगी-जलभराव देख बिफरे डिप्टी जीएम

Sat, 25 Apr 2026 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy GM Fumes Over Filth and Waterlogging at Hathras Junction
हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करते डिप्टी जीएम उत्तर मध्य रेलवे। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के डिप्टी जनरल मैनेजर अतुल मिश्र ने स्टेशन पर व्याप्त गंदगी और जलभराव की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। इनको दूर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन





प्लेटफॉर्म और नलों के आसपास जलभराव की स्थिति देख डिप्टी जीएम भड़क उठे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से जल निकासी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि उचित ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण यह समस्या बनी रहती है। उन्होंने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। स्टेशन पर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने पानी की टंकियों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने को कहा, ताकि यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। स्टेशन परिसर में प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं पाई गई। बाहर पर्याप्त लाइट न होने से यात्रियों को हो रही असुविधा पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कैंटीन का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट भी जांची गई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों से बातचीत के दौरान आरक्षण टिकट में हो रही दिक्कत, दलाली और पानी की बोतलों पर अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की बात सामने आई। अधिकारियों ने स्टेशन पर स्टाफ की कमी की जानकारी देते हुए कहा कि इस वजह से भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। डिप्टी जीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से जर्जर पड़े मनोरंजन सदन का सुंदरीकरण कर उसे काका हाथरसी के नाम से विकसित करने की योजना की भी जानकारी दी गई।







सासनी रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवरब्रिज

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सासनी रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग भी दोहराई। लोगों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी जीएम ने कहा कि इस मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed