फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deputy Election soon for the post of 2 Gram Pradhans, one Block Head and 3 Gram Panchayat members

2 ग्राम प्रधान, एक ब्लॉक प्रमुख व 3 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उप निर्वाचन जल्द

Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deputy Election soon for the post of 2 Gram Pradhans, one Block Head and 3 Gram Panchayat members
सासनी ब्लॉक प्रमुख, दो प्रधान समेत छह पदों पर उपचुनाव जल्द
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी रिक्त पदों की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में एक ब्लॉक प्रमुख, दो ग्राम प्रधान और तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की जानकारी जिला प्रशासन से मांगी है। पंचायतराज विभाग ने इन पदों का ब्योरा सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय को उपलब्ध करा दिया है, जिसे आयोग को भेजा जाएगा।
जिले में ब्लॉक प्रमुख सासनी का पद निवर्तमान प्रमुख राजकुमारी के त्यागपत्र के बाद से ही रिक्त चल रहा है। राजकुमारी ने इसी वर्ष 12 अगस्त को इस्तीफा दिया था। ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत भोपतपुर की शकुंतला देवी और ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बरौस के प्रधान राजवीर सिंह की मृत्यु के बाद यह ग्राम पंचायतें रिक्त चल रही हैं। इसी तरह ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत निनामई में वार्ड संख्या सात, ग्राम पंचायत छौंड़ा गढ़ौआ के वार्ड संख्या चार और ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बहादुरपुर भूप के वार्ड संख्या दो के सदस्यों के पद भी रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन पदों के संबंध में पूरा ब्योरा आयोग ने यहां प्रशासन से तलब किया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जिले में जो पद रिक्त हैं, और कब से रिक्त चल रहे हैं, किन कारणों से रिक्त हैं, इसका पूरा ब्योरा तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed