फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Depot facing shortage of roadways buses two new buses arrived and five auctioned

Hathras News: बसों की कमी से जूझ रहा डिपो, दो नई बसें आईं और पांच नीलाम हो गईं

Tue, 21 Feb 2023 08:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 08:04 PM IST
सार

हाथरस डिपो में वर्तमान में 72 बसें हैं। इनमें 71 का संचालन होता है। एक बस डिपो में ही खड़ी रहती है। बाकी बसों में भी अधिकतर जर्जर हालत में है। कई बार ये बसें रास्ते में ही बंद हो जाती हैं। यात्रियों को धक्का देकर उन्हें फिर से चालू करना पड़ता है।

विज्ञापन
Depot facing shortage of roadways buses two new buses arrived and five auctioned
कम बस यात्री की भरमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस डिपो को अगस्त 2022 के बाद से एक भी नई बसें नहीं मिली हैं। एक साल पहले 10 बसों की मांग भेजी गईं थी, जिनमें रक्षाबंधन से पहले दो बसें ही मिली थी। पांच पुरानी बसें नीलामी के लिए चली गईं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 72 बसें हैं। इनमें 71 का संचालन होता है। एक बस डिपो में ही खड़ी रहती है। बाकी बसों में भी अधिकतर जर्जर हालत में है। कई बार ये बसें रास्ते में ही बंद हो जाती हैं। यात्रियों को धक्का देकर उन्हें फिर से चालू करना पड़ता है। इसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ता है। 
विज्ञापन


अगस्त में आई दो नई बसें, पांच गई नीलाम को
डिपो के अधिकारियों की मानें तो अगस्त में हाथरस डिपो में मात्र दो बसें आई। उसके बाद डिपो में अभी तक नई बसें नहीं आई। साथ ही पांच बसें नीलाम के लिए अलीगढ़ कार्यशाला चली गई है। इस कारण भी बसों की कमी हो गई है। डिपो के अधिकारी होली से पहले नई बसों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल व लंबे रूट पर जाने के लिए बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। डिपो में काफी बसें पुरानी जर्जर हालत में हैं। इस कारण सफर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - बृजेश यात्री
डिपो में नई बसें आए तब जाकर सफर में आसानी होगी। हाथरस से अभी कई रूटों पर बस सेवा का संचालन नहीं है। इस कारण भी दूरी तय करने में मुश्किलें झेलनी पड़ती है। - अजय, यात्री

एक तरफ रोडवेज सुगम सफर का वायदा करता है। वहीं दूसरी ओर काफी बसें पुरानी हैं। जो कि आए दिन बीच रास्ते में धोखा दे देती हैं। नई बसें आने से काफी राहत मिलेगी। - मनोज, यात्री
डिपो में बसों की कमी है। नई बसों की मांग भेजी गई है। उम्मीद है होली से पहले शायद बसें उपलब्ध हो जाएं। - सतेंद्र वर्मा, आरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed