{"_id":"65a953ac3db1ece511049628","slug":"delivery-boy-ran-away-with-goods-worth-lakhs-of-rupees-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लाखों रुपये का सामान लेकर भागा डिलीवरी बॉय, ई कामर्स कंपनी ने कराया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लाखों रुपये का सामान लेकर भागा डिलीवरी बॉय, ई कामर्स कंपनी ने कराया मुकदमा दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
सार
डिलीवरी बॉय लाखों रुपये की कीमत का सामान लेकर चला गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। उसका कुछ अता-पता नहीं है। महताब की तहरीर पर पुलिस ने डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू पर स्थित एक ई कामर्स कंपनी के कर्मचारी ने कंपनी के डिलीवरी बॉय पर लाखों रुपये का सामान लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। उसने डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जिला सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र के रेनकूट निवासी महताब आलम ने थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह मेंडू रोड स्थित एक निजी ई कॉमर्स कंपनी में काम करता है। डिलीवरी बॉय अभिषेक कुमार पुत्र अखिलेश कुमार निवासी भरईपुर लुधियानी जिला इटावा इस कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन
7 जनवरी को डिलीवरी बॉय लाखों रुपये की कीमत का सामान लेकर चला गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। उसका कुछ अता-पता नहीं है। महताब की तहरीर पर पुलिस ने डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि डिलीवरी के सामान लेकर भाग जाने के मामले में मुकमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन