फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Decrease in temperature with light drizzle

हल्की बूंदाबांदी के साथ तापमान में आई गिरावट

Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Decrease in temperature with light drizzle
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। फरवरी माह के अंत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। बूंदाबांदी से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी इलाकों में मौसम का रुख बदल रहा है। सोमवार की शाम में बारिश हुई, फिर मंगलवार की दोपहर को मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थीं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते दिखे।
विज्ञापन


बूंदाबांदी से किसान के माथे पर चिंता की लकीर नजर आ रही हैं, क्योंकि बूंदाबांदी के कारण आलू खुदाई नहीं हो पा रही। यदि बारिश आई तो आलू खराब हो सकता है। इसके अलावा सरसों की फसल प्रभावित हो रही है। शहर के अन्य फसलों पर मौसम का असर है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बारिश होने से एक बार फिर लोगों को ठंड का असर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed