फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   death of two teenagers taking selfie with train in hathras

हाथरस में दर्दनाक हादसा: ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे दो किशोरों के उड़े परखच्चे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 23 Jan 2022 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 10:08 PM IST
सार

लोगों ने काफी शोर मचाया लेकिन वे नहीं हटे। इतने में वे ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों किशोरों के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
death of two teenagers taking selfie with train in hathras
मृतक किशोर कृष्णा (बाएं) और निशांत (दाएं) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड हतीसा पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनके परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर इलाके की भुर्जियान गली घंटाघर निवासी मनोज कुमार सक्सेना का 16 साल का बेटा कृष्णा और बंटी कश्यप का 14 साल का बेटा निशांत रविवार की दोपहर को अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार हो कहीं जा रहे थे। हतीसा पुल के पास उनका दोस्त उन्हें यहां छोड़ कर पेट्रोल डलवाने चला गया। इसी बीच कृष्णा व निशांत रेलवे ट्रैक पर हाथरस की ओर से आती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने लगे। लोगों ने काफी शोर मचाया लेकिन वे नहीं हटे। इतने में वे ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों किशोरों के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इलाका पुलिस भी पहुंच गई। कृष्णा की शिनाख्त मौके पर ही हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। यहां पर मृतकों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। इन दोनों के तीसरे साथी के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed