फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death in suspicious circumstances of married

Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 09 May 2024 08:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 08:52 PM IST
सार

भावना पति के साथ सादाबाद में किराये के मकान में रहती थीं। उनकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। पति सरकारी अध्यापक हैं और उनकी तैनाती सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में है। भावना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
मृतक विवाहिता भावना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सादाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने जहर देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सादाबाद के प्रगतिपुरम की सुभाष गली निवासी 33 वर्षीय भावना पत्नी कृष्णकांत पति के साथ सादाबाद में किराये के मकान में रहती थीं। भावना की सुसराल आगरा के खैरागढ़ में है। उनकी शादी करीब सात साल पहले कृष्णकांत के साथ हुई थी। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। पति कृष्णकांत सरकारी अध्यापक हैं और उनकी तैनाती सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में है। भावना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी जब मायके पक्ष के लोगों को मिली तो वह भी पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि भावना की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


इन लोगों का आरोप था की भावना का पति उसका उत्पीड़न करता था और पति ने जहर देकर उसकी हत्या की है। भावना के भाई राहुल का कहना था कि भावना की जब मौत हो गई, तब पति ने उन्हें सूचना दी। उससे पहले उसके बीमार होने की कोई जानकारी उनको नहीं दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। भावना ने अपने पीछे दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है। सीओ गोपाल सिंह का कहना है कि कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed