फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deadly attack on a woman with an ax after entering the house

हाथरस: घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a woman with an ax after entering the house
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में घर में घुस कर एक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



सोमवार की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी कुंवरपाल की पत्नी कविता घर में खाना बना रही थी। इसी बीच वहां पर मोहल्ले का एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और महिला पर प्रहार कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन



महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे उपचार दिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएचओ गिरीश कुमार गौतम का कहना है कि आरोपी दिमागी रूप से कमजोर है। उसके परिजनों से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार कराने को कहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed