फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of young man found in bloody condition

Hathras News: लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 05 Aug 2024 06:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

आरोप है कि कि दो महीने पहले मोहल्ले के एक युवक ने गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। 4 अगस्त की शाम को यह युवक और उसके साथी गौरव को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी युवक और उसके साथियों ने गौरव को पीटा और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।

विज्ञापन
Dead body of young man found in bloody condition
मृतक युवक गौरव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड पर 4 अगस्त की देर रात एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक युवक व उसके साथियों पर हत्या कर शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला भोजा निवासी गौरव (23) पुत्र गौतम सिंह एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। रविवार की देर रात आगरा रोड स्थित आशीर्वाद कॉलोनी के गेट के बाहर संदिग्ध हालात में उसका शव मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

आगरा रोड पर रविवार की देर रात्रि  संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद पोस्ट मार्टम पर लगी परिजन व मौहल्ले के लोगों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मोहल्ले ही एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले मोहल्ले के एक युवक ने गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। 4 अगस्त की शाम को यह युवक और उसके साथी गौरव को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी युवक और उसके साथियों ने गौरव को पीटा और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। कोतवाली सदर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। एक और युवक घायल हुआ है। घायल युवक को उपचार के लिए प्रेम रघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। -रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed