फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of married woman found hanging

Hathras: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, साढ़े तीन महीने पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का लगाया आरोप

Thu, 07 Mar 2024 05:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

साढ़े तीन महीने पहले ललिता की शादी हुई थी। ललिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वहां से सभी ससुराली फरार हो गए। मायके वालों ने शव को नीचे उतारा और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
मृतका ललिता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराव कोतवाली के गांव बाजिदपुर में 6 मार्च की शाम घर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी मच गई। वहां से ससुरालीजन भाग खड़े हुए । सूचना पर पहुंचे मृतक के मायके वालों ने शव को नीचे उतारा। ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मृतका के पिता मुकेश कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी गांव जाऊ इनायतपुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने लिखा है कि पुत्री ललिता की शादी 29 नवंबर 2023 को कोतवली सिकंदराराऊ के गांव बाजिदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह के साथ पर्याप्त दान-दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन और ज्यादा दहेज की मांग को लेकर ललिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 
विज्ञापन


6 मार्च की शाम को उन्हें सूचना मिली कि तुम्हारी बेटी मर गई है। सूचना पर जब गांव पहुंचे, तो देखा कि ललिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। ललिता के शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। मायके वालों ने पति राजेश कुमार, ससुर सुनील कुमार, सास रजनी देवी पत्नी सुनील कुमार, रामवीर सिंह पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed