{"_id":"6478da5efbb2f33a0c054de6","slug":"dead-body-of-girl-drowned-in-ganga-found-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगा में डूबी बालिका का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगा में डूबी बालिका का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
सार
प्रतिभा (8) पुत्री तेजेंद्र सिंह मंगलवार को गंगा दशहरा पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान प्रतिभा पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई।
विज्ञापन
प्रतिज्ञा डूबी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन कस्बा के मोहल्ला दखल कछियान कलां से गंगा दशहरा पर स्नान करने के दौरान डूबी बालिका का शव बुधवार को 22 घंटे बाद बदायूं-उझानी मार्ग स्थित कछला गंगाघाट पर पुल के नीचे उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गंगाघाट से शव को लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिभा (8) पुत्री तेजेंद्र सिंह मंगलवार को गंगा दशहरा पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान प्रतिभा पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई। जानकारी मिलते ही गंगा स्नान करने गए परिजनों में खलबली मच गई। पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा व श्याम कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर गंगाघाट पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी देते हुए बालिका की खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
गोताखोरों ने बुधवार को सुबह फिर बालिका की खोजबीन शुरू की। उसका शव पुल के नीचे उतराता मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।