फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found hanging in the house

Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, घर से बदबू आने पर हुई जानकारी, घरवालों से पूछताछ जारी

Sat, 25 Oct 2025 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 10:31 PM IST
सार

सोनू पिछले कुछ साल से हाथरस के बालापट्टी की माहौर बस्ती में अपने ससुर मलूकचंद्र के मकान में रह रहा था। वह कपड़े की सिलाई का काम करता था। दिवाली पर सोनू को मोहल्ले में नहीं देखा। गेट के नीचे से झांककर देखा तो युवक के पैर लटके नजर आए।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging in the house
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस के मोहल्ला बालापट्टी में युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों को 24 अक्तूबर रात को जानकारी हुई। पुलिस मामले में घरवालों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


38 वर्षीय सोनू पुत्र रामस्वरूप मूल रूप से दिल्ली के भागीरथी बिहार का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ साल से वह बालापट्टी की माहौर बस्ती में अपने ससुर मलूकचंद्र के मकान में रह रहा था। वह कपड़े की सिलाई का काम करता था। मलूकचंद्र मूलरूप से मुरसान के गांव सरकौरिया के रहने वाले हैं। दिवाली से एक दिन पहले वह पत्नी रेनू व तीनों बेटियों को गांव में छोड़ आया था। तब से वह घर में अकेला था। पड़ोसियों ने बताया है कि दिवाली पर सोनू को मोहल्ले में नहीं देखा।
विज्ञापन


24 अक्तूबर रात से आस-पड़ोसियों को बदबू आ रही थी। 25 अक्तूबर की दोपहर तक बदबू बढ़ गई। काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। गेट के नीचे से झांककर देखा तो युवक के पैर लटके नजर आए।  सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई। जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया। फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी। एसएचओ सतेंद्र राघव ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed