फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree committed suicide in domestic trouble

Hathras News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गृह क्लेश में की आत्महत्या

Mon, 06 Mar 2023 07:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर निवासी युवक का शव घर के पास खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ पर लगे फंदे से नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree committed suicide in domestic trouble
पेड़ में लटका मिला युवक का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के गांव चिंतापुर में गृह क्लेश के चलते युवक पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गया। शव को फंदे पर लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर निवासी जीतू पुत्र नानकचंद्र का शव घर के पास खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ पर लगे फंदे से नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि जीतू का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर जीतू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed