फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DAP crisis, Farmers wake up, administration is sleeping

डीएपी संकट: किसानों का रतजगा, सो रहा प्रशासन

Fri, 27 Oct 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 27 Oct 2023 01:15 AM IST
सार

आलू की बुवाई के लिए डीएपी का इंतजाम करना किसानों के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसे हालात में बेबस किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। सहकारी समितियों और कृभको केंद्रों पर विवाद और हंगामेदार हालात बन रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
DAP crisis, Farmers wake up, administration is sleeping
मुरसान की पूर्वी क्षेत्रीय सहकारी समिति पर खाद न मिलने पर हंगामा करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएपी संकट से जूझ रहे किसान और उनके परिवार वाले रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। सुबह चार बजे से सहकारी समितियों के बाहर कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन उनका नंबर आते-आते डीएपी खत्म हो जाती है। ऐसे में उनको मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


आलू की बुवाई के लिए डीएपी का इंतजाम करना किसानों के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसे हालात में बेबस किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। सहकारी समितियों और कृभको केंद्रों पर विवाद और हंगामेदार हालात बन रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण कराया जा रहा है। किसानों में जिला प्रशासन व कृषि विभाग के खिलाफ नाराजगी है, उनका कहना है कि किसान रात-रातभर जाग रहा है और प्रशासन सो रहा है।
विज्ञापन


मुरसान में खाद न मिलने पर काटा हंगामा
कस्बा मुरसान की पूर्वी क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड पर बृहस्पतिवार को डीएपी न मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया।सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार सुबह से पुलिस की देखरेख में डीएपी का वितरण शुरू हुआ। कई बार विवाद की स्थिति बनी। गांव अमरपुर व भकरोई के कुछ युवकों में मारपीट भी हो गई। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने विवाद को शांत कराया। दोपहर करीब तीन बजे सहकारी समिति के कर्मचारियों ने खाद खत्म होने की बात कहकर गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कतार में लगे किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फोन कर फोर्स को बुला लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। किसानों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से लोगों को खाद का वितरण किया गया है। काफी संख्या में महिला किसान भी इस केंद्र पर खाद लेने के लिए आई थीं। खाद न मिलने पर महिला किसानों ने भी नाराजगी जताई।
 

मुरसान क्षेत्रीय सहकारी समिति पर दिनभर लगा रहा ताला

कस्बा मुरसान में खाद वितरण के लिए दो सहकारी समितियां हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को मुरसान क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड पर ताला लटकता रहा। सैकड़ों की संख्या में खाद लेने के लिए पहुंचे किसानों को मायूसी हाथ लगी। इस पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि विभागीय अधिकारियों किसानों की चिंता नहीं है। 

सुबह से कतार में लगा रहा लेकिन खाद नहीं मिली है। खाद न मिलने के कारण आलू की फसल लेट हो रही है। केंद्र पर मनमाने तरीके से लोगों को खाद बांटी जा रही है। - ऐदल सिंह, उदयभान
सुबह छह बजे से खाद के इंतजार में खड़ा रहा हूं। दोपहर बाद खाद खत्म होने की बात कहकर गेट बंद कर लिया। पिछले कई दिनों से इस केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। - सत्यवीर, नगला हंसी
मैं सुबह से केंद्र पर खाद लेने के लिए आया हुआ हूं। लेकिन यहां के लोग मनमाने तरीके से लोगों को खाद दे रहे हैं। लोगों को गुमराह कर अपने चहेते लोगों को पांच-दस बोरे डीएपी दे रहे हैं। - सचिन चौधरी, दयालपुर ।
खाद की कालाबाजारी चल रही है। अधिक पैसे देने वालों के चोरी-छिपे खाद दी जा रही है। सारी बातें फोन पर ही हो जाती हैं। मैं सुबह से कतार में लगी हूं। मुझे खाद नहीं मिली। - सुखबीरी, अमरपुर


सादाबाद में पुलिस सुरक्षा में हुआ खाद वितरण
सादाबाद-राया रोड, मुरसान रोड, आगरा रोड-बरोस सहित कई सहकारी केंद्रों पर सुबह चार बजे से ही किसान खाद लेने के लिए कतार में लग गए थे। सभी केंद्रों के प्रभारियों ने खाद्य वितरण के लिए एसडीएम संजय कुमार से पुलिस फोर्स की मांग की थी। सुबह से पुलिस की देखरेख में खाद का वितरण शुरू हुआ। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए मय परिवार के समितियों पर पहुंच गए। 

कल भी खाद लेने के लिए लाइन में लगी थी, लेकिन नंबर नहीं आया। आज सुबह 4 बजे से लाइन में लगी हूं। अब नंबर आने की आस है। - भूरी देवी , बिसावर रोड।
कल पुलिस वालों ने लाइन में पीछे लगा दिया, नंबर नहीं आया। सुबह 4 बजे आ गया था। अभी 10 बज गए हैं, यदि आज भी नंबर नहीं आया तो आलू की बुवाई प्रभावित होगी। -भूदेवी, गोलनगर।
खाद न मिलने से परेशान हूं। कई दिन से भाग-दौड़ कर रहा हूं। जानकारी हुई थी कि सादाबाद के कृभको केंद्र पर खाद आ गई है। सुबह से ही कतार में लगा हूं। - रामहरी किसान

चंदपा की दोनों समितियों पर लटका ताला

चंदपा क्षेत्र में डीएपी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों समितियों पर पिछले तीन दिनों से खाद का वितरण नहीं हुआ है। डीएपी न होने के कारण समितियों पर ताला लटका रहा। किसान इन समितियों पर डीएपी आने की बाट जोह रहे हैं।

चंदपा पश्चिमी सहकारी समिति के सचिव जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि 25 गांवों के लगभग 5000 किसान समिति के सदस्य हैं। रबी की फसल के लिए 720 कट्टे डीएपी मिली है। जिसका किसानों को वितरण कर दिया गया है। लगभग 2000 कट्टे डीएपी की आवश्यकता है। चंदपा पूर्वी सहकारी समिति के सचिव शिवपाल सोलंकी ने बताया कि लगभग 20 गांव के 2500 किसान समिति के सदस्य हैं। अभी तक 500 कट्टे डीएपी मिली है, जिसे 250 किसानों को 2-2 कट्टे के हिसाब से वितरित कर दिया गया है। अभी 1000 कट्टे डीएपी की आवश्यकता है। 

कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समिति पर डीएपी न होने की वजह से ताला लटका हुआ है। प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। -जितेंद्र सिंह,चंदपा।
समिति पर डीएपी नहीं हैं, इस कारण अब निजी दुकान से ही डीएपी लेनी पड़ेगी। समिति पर ताला लटका हुआ है। -फूल सिंह, चंदपा।
इस मामले का संज्ञान लिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। तय व्यवस्था के तहत खाद का वितरण होगा। इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।-अंजुला माहौर, विधायक सदर।


विभाग का दावा, 10200 एमटी के लक्ष्य के सापेक्ष 6411 एमटी डीएपी बंटी
हाथरस जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने दावा किया है कि शासन से रबी सीजन 2023-24 में 23072 एमटी डीएपी के वितरण का लक्ष्य मिला है। अक्तूबर तक 10200 एमटी डीएपी बांटने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 8630 एमटी डीएपी जिले को मिली है। 6411 एमटी डीएपी का वितरण हो चुका है। 27 अक्तूबर को इफ्को की 1368 एमटी डीएपी की रैक आने वाली है। 27 को ही एनएफएल एवं मोजेक कंपनी की रैक आगरा में आएगी। इसमें से 600 एमटी डीएपी मिलेगी। डीएम ने 6000 एमटी डीएपी की मांग अपर मुख्य सचिव (कृषि) से की है।

उन्होंने बताया कि हाथरस मंडी में मैसर्स लक्ष्मी खाद भंडार, मैसर्स आईएफएफडीसी, मंडी समिति, मैसर्स दीक्षित फर्टीलाइजर एंड पेस्टीसाइड, मैसर्स दीक्षित बीज भंडार, मैसर्स श्याम बाबा खाद भंडार, मैसर्स हंस खाद भंडार का निरीक्षण किया गया। अभिलेख अपूर्ण होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed