{"_id":"622b8d437ca37556976a328e","slug":"cutting-the-bund-of-the-field-hathras-news-ali2869029109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गलिया निवासी एक पक्ष के लोग अपने आलू के खेतों पर सुबह के वक्त काम करने गए थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां आए और खेत की मेड़ को काटने लगे।
इसका एक पक्ष के युवकों ने विरोध किया तो दोनों और से तनातनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के अतुल शर्मा, अतिम शर्मा और जीतू को अपने साथ थाने ले गई। वहां उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। संवाद