फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   crowd in market before lockdown, voilate guidline

कोरोना कर्फ्यू से पहले बाजारों में भीड़, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
crowd in market before lockdown, voilate guidline
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू से पूर्व शुक्रवार की सुबह से शाम तक नगर के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। भीड़ की वजह से कई जगह लोग जाम से जूझते रहे। कोविड 19 के नियमों की दिनभर धज्जियां उड़ती रहीं। न तो लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और न लोगों ने मास्क पहनना जरूरी समझा। नियमों का पालन कराने वाले भी बाजारों में नहीं दिखे।
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत होने की खबरें भी सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग कोरोना संक्रमण से बेफिक्र हैं। शुक्रवार को काफी लोग बेखौफ बाजार में बिना मास्क के घूमे। बाजार में घूमते वक्त सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इसी तरह का हाल बाजार में दुकानदारों का भी रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ को एकत्रित कर लिया। एक साथ 10 से लेकर 20 लोगों को दुकान के अंदर घुसाकर सामान बेचा गया। न तो दुकानदारों ने मास्क पहना और न ग्राहकों ने। सभी दुकानों में एक-दूसरे से सटकर खड़े होकर लोग खरीदारी करने में मगशूल रहे। सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज कराने की भी कोई व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद के सब्जी मंडी तिराहे के अलावा मुख्य बाजार, सुभाष गली चौराहा, कूपा गली चौराहा, गणेश द्वार, तहसील मोड़, जयंती भाई मार्ग, बजरिया, सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर अधिक भीड़ की वजह से पूरे दिन जाम लगने की समस्या से लोग जूझते हुए देखे गए।

कोरोना के इस नाजुक दौर में बाजार में बड़े और चौपहिया वाहनों के आवागमन को रोकने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। बेखौफ कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को फिर से सड़क की पटरियों पर सजा लिया। इनमें प्रशासनिक या पुलिस की कार्रवाई का कोई खौफ दिखाई नहीं दिया। पूरे दिन दुकानदार बिक्री की आपाधापी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed