{"_id":"65fd72e7895d4322eb026269","slug":"crop-ruined-due-to-water-logging-in-potato-field-case-registered-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आलू के खेत में भरा लबालब पानी, फसल हुई बर्बाद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आलू के खेत में भरा लबालब पानी, फसल हुई बर्बाद, मुकदमा दर्ज
Fri, 22 Mar 2024 05:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:31 PM IST
सार
आलू के खेत में लबालब पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई। मामले की सहपऊ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार प मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव कुकरगवां निवासी शिवराज सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है । शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह अपने खेत में से आलू की खुदाई करने की तैयारी कर रहा था। कुकरगवां गांव निवासी मलिखान सिंह ने उनके ढाई बीघा आलू के खेत को पानी से लबालब भर दिया। जिससे उसकी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके आलू के खेत के पास ही गेंहू की फसल बोई थी । 15 मार्च को दिन में वह गेंहू में पानी लगा रहा था । शाम को बिजली जाने के बाद उसका कुछ खेत पानी के बिना भरा रह गया । वह शाम को सबमर्सिबल चली छोड़ घर चला गया ।
विज्ञापन
रात में बिजली आने के बाद सबमर्सिबल चल गई, जिससे उसके खेत के पास वाला ढाई बीघा आलू का खेत भी लबालब भर गया। आलूओं में पानी भरने से पूरा आलू खराब हो गया। जिससे पीड़ित को बहुत नुकसान हो गया । पुलिस ने शिकायत के आधार प मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन