{"_id":"5c6d9901bdec227381666f19","slug":"work-on-the-railway-track-repair-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर चला मरम्मत का काम, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर चला मरम्मत का काम, लगा जाम
Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
तालाब चौराहे पर रेलवे ट्रेक पर मरम्मत का कार्य करते रेलवे कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर के लोगों ने बुधवार को पूरे दिन भीषण जाम का झाम झेला। इसकी मुख्य वजह यह रही कि शहर के मुख्य तालाब चौराहे पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम होता रहा और रेलवे फाटक बंद रहा। इससे जब अन्य मार्गों से ट्रैफिक निकला तो वहां भी जाम लगा रहा। लोग बेहद परेशान रहे।
स्थानीय तालाब चौराहे पर बुधवार को सुबह आठ बजे से रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में तालाब रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया। इस रेलवे फाटक से ही आगरा-अलीगढ़ के लिए ज्यादातर वाहन निकलते हैं। जब रेलवे फाटक बंद हो गया तो वाहन शहर के बागला कॉलेज, बिजली कॉटन मिल चौराहा व अन्य मार्गोँ से होकर निकले। ऐसे में इन मार्गों पर भी जाम लग गया। पूरे दिन जहां ट्रैफिक पुलिस को पसीना बहाना पड़ा तो लोगों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी और अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
जाम की वजह से अन्य मार्गों पर भी वाहन रेंग-रेंगकर चले। जब ट्रेनों गुजरी और फाटक बंद रहे तो जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। देर शाम तक रेलवे ट्रैक पर काम जारी था और लोग जाम के झाम में फंसे थे।