{"_id":"57f7e5544f1c1b943426f78a","slug":"woman-murdered-corpse-thrown-in-the-bushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद लगी भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंड़ा में एक महिला की हत्या कर उसकी लाश को पास के खेतों में खड़ी झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्यारों ने खेतों से गुजर रही विद्युत लाइन के तार तोड़ लिए और उन्हें शव की गर्दन एवं शरीर पर लपेट दिया। माना जा रहा है कि हत्या को हादसा दर्शाने के इरादे से हत्यारों ने ऐसा किया।
महिला के पति की मौत तीन साल पहले आग लगने से हो चुकी है। महिला के भाई विष्णु चौधरी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव खोंड़ा में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक शव देखा। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त उर्मिला उर्फ उर्वशी पत्नी योगेंद्र सिंह उर्फ सुल्ला के रूप में हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
महिला के हाथ एवं गुप्तांग के पास शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था। महिला की चार संतान हैं। एक पुत्र एवं दो पुत्रियां ननिहाल में थीं। बीच की पुत्री रश्मि उर्फ कल्लो घर पर ही थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि रात 11 बजे के लगभग उसके पास एक फोन आया था, जिसके बाद उसकी मां बाहर चली गई। मां के जाने के बाद वह सो गई। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं है।
पुलिस ने वह मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है, जिस पर आखिरी बार उर्मिला की बात हुई थी। महिला के भाई विष्णु चौधरी पुत्र श्रीराम निवासी सलेमपुर थाना हाईवे जिला मथुरा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। तहरीर में विष्णु चौधरी ने कहा है कि उसकी बहन की हत्या रंजिशन की गई है एवं उसके जीजा को भी पहले रंजिशवश ही जलाकर मारा गया था।
उसकी बहन ने कुछ दिन पहले फोन पर उससे अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी मोहम्मद असलम के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला महिला की हत्या का लगता है।
महिला का शव घर से थोड़ी दूर खेतों की मेड़ पर खड़ी झाड़ियों में पाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।