फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman cut off with train, including two children

महिला ने दो बच्चों समेत ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 16 Feb 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 16 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman cut off with train, including two children
दुर्घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
शहर में तालाब चौराहा और इगलास अड्डा रेलवे फाटक के बीच गुरुवार रात लगभग आठ बजे एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर मथुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी के आगे कूद गई। महिला और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए महिला और उसके दोनों बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक महिला और बच्चों के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग के गेटमैन दीपक के मुताबिक महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रही थी। मालगाड़ी आने से पहले वह फाटक बंद करने की जल्दबाजी में था। ट्रैक पर फंसे वाहनों को निकालकर उसे फाटक बंद करना था। इस दौरान उसकी नजर फाटक पर बनी रेलवे चौकी के पीछे की ओर गई। यहां अंधेरे में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठी हुई थी। महिला की गोद में एक लड़की थी, जिसकी उम्र चार से पांच साल के बीच होगी, वहीं करीब सात साल का लड़का उसके साथ खड़ा-खड़ा रो रहा था।
विज्ञापन


जो संभवत: महिला का बेटा था। दीपक ने महिला से अंधेरे में बैठने का कारण पूछा तो उसने पति का इंतजार करने का बहाना बनाया। इसके बाद दीपक ने उसे आगे जाने के लिए कहा। इस बीच रेलवे ट्रैक पर सांड़ आ गया। दीपक सांड़ को ट्रैक से हटाने में व्यस्त हो गए और महिला बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे तालाब चौराहे से इगलास अड्डा रेलवे फाटक की ओर चली गई। दीपक का कहना है कि आखिरी बार जब उनकी नजर महिला पर पड़ी थी तब वह अपने बेटे को जबरन हाथ पकड़कर साथ ले जा रही थी और वह रोते हुए जाने से मना कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चंद मिनटों बाद ही मालगाड़ी आ गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला ट्रेन आने पर रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ी हो गई। वह बीच में खड़ी थी और बच्चे किनारे से खड़े थे। ट्रेन ने महिला के चीथड़े उड़ा दिए, वहीं दोनों बच्चे ट्रेन की टक्कर से काफी दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जीआरपी पहुंची और बच्चों के शव को कब्जे में लेने के बाद महिला के क्षतिग्रस्त शव को रेलवे ट्रैक से इकट्ठा किया गया। जीआरपी हाथरस सिटी के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed