फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wild Boar Speaks Attacked Two Farmers Wounded

जंगली सूअर ने बोला हमला दो किसानों को किया घायल

Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wild Boar Speaks Attacked Two Farmers Wounded
जंगली सूअर के हमले से घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। गांव मीरपुर में मंगलवार की सुबह जंगली सूअर ने खेतों में काम कर रहे आठ किसानों पर हमला बोल दिया। अचानक इस हमले से किसानों में हड़कंप मच गया। इस हमले में दो किसान घायल हो गए। घायल किसानों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। किसानों को सूअर ने कई जगह काट खाया।
विज्ञापन

 
गौरतलब हो कि आवारा गोवंश के बाद अब जंगली सूअरों ने किसानों की नींद हराम कर दी है। यह जंगली सूअर आलू की फसल को तो ग्रास बना ही रहे हैं, साथ ही किसानों पर भी हमला कर रहे हैं। इन सूअरों का कोई इंतजाम नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जब कई किसान अपने खेतों पर काम करने और आवारा पशुओं से अपनी फसल की सुरक्षा के लिए गए हुए थे तो इसी दौरान वहां एक खेत में जंगली सूअर घुस आया।
विज्ञापन


किसानों ने इस सूअर की घेराबंदी कर खेतों से भगाने की कोशिश की, लेकिन यह सूअर उग्र हो गया। इस सूअर ने किसानों पर ही हमला बोल दिया। सूअर के इस हमले में गांव लोकेरा निवासी भिक्की पुत्र बच्चू सिंह उम्र करीब 45 साल और विष्णु पुत्र नेम सिंह उम्र करीब 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूअर ने इन दोनों किसानों को शरीर पर कई स्थानों पर काट खाया, जिससे दोनों किसान लहुलूहान हो गए। इन घायल किसानों को मीरपुर के प्रधान विजय सिंह, परिजन और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायल किसानों के शरीर में कई जगह टांके आए हैं। प्रधान ने बताया कि आवारा गोवंश के बाद अब जंगली सूअरों से किसान परेशान हैं। खेतों से भगाने के दौरान यह उग्र हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed