फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wages in the eye , in the name of helping alienating

मजदूरी में आंख गई, मदद के नाम पर दुत्कार

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wages in the eye , in the name of helping alienating
पीड़ित मजदूर परिजन के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सासनी। क्षेत्र की एक कल्मी सोड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की आंख में काम करते समय केमिकल चला गया, जिससे उसकी आंख बेकार हो गई। पीड़ित परिजन और मजदूर मदद के लिए फैक्ट्री मालिकों के अलावा पुलिस-प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन


ग्राम नगला केहरिया निवासी अशोक कुमार एक कल्मी सोड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मजदूरी ही उसके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र जरिया है। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि मालिकों ने जबरन ओवरटाइम करने के लिए उसे रोक लिया। मना करने पर मजदूरी नहीं देने की धमकी दी। काम करते समय उसकी एक आंख में केमिकल पड़ गया, जिससे उसकी आंख बेकार हो गई। पीड़ित परिजन घायल को लेकर थाने गए। तहसील प्रशासन का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी। आंख बेकार होने के बाद उसका काम भी चला गया और परिवार के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि उसकी शिकायत पर एसडीएम ने मालिकों को बुलाकर हड़काया तो वह उपचार का आश्वासन देकर चले गए, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं किया। अब उसने श्रमायुक्त से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed