डीआईजी ने किया दौरा, परखी सुरक्षा व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार की देर शाम डीआईजी गोविन्द अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने दलबल के साथ कस्वा के प्रमुख बाजार एवं घनी आबादी वाले इलाकों का भ्रमण किया।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को हड़काया गया। शातिर अपराधियों की निगरानी की गई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गुंडा एक्ट के तहत कारवाई प्रस्तावित की गई। मनचलों को भी फटकार लगाई। गांजा-चरस पीने वालों के ठिकानों को भी खंगाला गया। हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करते हुए पकडे़ जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई। पुलिस को देखकर व्यापारी भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने अस्थाई रूप से किए अतिक्रमण को हटाने लगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, कस्वा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार, आरबी शर्मा, लंकुश यादव, जितेन्द्र गौतम, मनीषा सिंह, चिरंजी लाल, अवधेश चौहान आदि मौजूद थे।