फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   vision impaired old man looted in Chandpa hathras

टेंपो में सवार दृष्टिबाधित वृद्ध से 10 हजार रुपये छीनेे 

Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
vision impaired old man looted in Chandpa hathras
चंदपा थाने में शिकायत करने पहुंचे दृष्टिबाधित रनवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
चंदपा थाना क्षेत्र में शनिवार को टेंपो से लोक अदालत के लिए हाथरस आ रहे दृष्टिबधित वृद्ध को टेंपो में ही सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। आरोपी वृद्ध के पास रखे दस हजार रुपये और एक चांदी का सिक्का लूटकर ले गए। वृद्ध ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


वृद्ध रनवीर सिंह पुत्र जोतराम निवासी बढार, सादाबाद का कहना है कि उन पर श्रेयस ग्रामीण बैंक का कुछ कर्ज था। मामला लोक अदालत तक पहुंचने पर वह एक थैली में दस हजार रुपये और चांदी का सिक्का रखकर हाथरस कचहरी आ रहे थे। उनके साथ उनकी भतीजी भी मौजूद थी। बढ़ार चौराहे से वह भतीजी के साथ टेंपो में सवार हुए। बिसाना पर दो युवक टेंपो में चढ़ गए।
विज्ञापन


वृद्ध टेंपो की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। आरोपियों ने कुछ देर बाद चंदपा थाना क्षेत्र में वृद्ध के पास रखी थैली छीन ली, जिसमें रुपये और चांदी का सिक्का रखा था। वृद्ध के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें धमकाया भी। चंदपा एसओ विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी बिसाना के बताए गए हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed