{"_id":"5c5dcb78bdec22736934be4c","slug":"two-youths-aboard-a-bike-after-falling-in-the-royal-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजवाहे में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद-राया रोड पर गांव ऊंचागांव के रजवाहे में गिरकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मथुरा जिले के गांव दौलतपुर के रहने वाले थे। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सादाबाद-राया रोड को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस- प्रशासन के अधिकारी और सादाबाद व सहपऊ थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इधर, दोनों शवों को सीएचसी लाया गया। यहां से शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
गांव दौलतपुर बल्देव जिला मथुरा निवासी चंद्रशेखर उर्फ पीके (28) पुत्र बृजलाल और उसका दोस्त भोला (26) पुत्र रघुवीर सिंह बाइक पर सवार होकर गांव लोकेरा में अपनी रिश्तेदारी में हो रहे प्रीतभोज में आए थे। वह इसमें शामिल होकर शाम करीब पांच बजे अपने गांव लौट रहे थे कि दोनों युवक ऊंचागांव के रजवाहे में जा गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शवों को ग्रामीणों ने रजवाहे से बाहर निकाला। उनके शरीर से काफी खून बह रहा था। कपड़ों की तलाशी में एक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों केे मुताबिक बाइक तेज गति में थी, इससे वह बेकाबू हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सादाबाद राया रोड को जाम कर दिया। उनका कहना था कि रजवाहे के निकट एक बरगद का पेड़ है, जिससे मोड़ दिखाई नहीं देता और वाहन असंतुलित होकर रजवाहे में गिर जाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मौजूद ग्रामीणों ने मांग की कि इस पेड़ को कटवाया जाए। मौके पर तहसीलदार टीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी एसके उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि दो दिन में पेड़ को कटवा दिया जाएगा और मोड़ पर आवश्यक इंतजाम भी किए जाएंगे। इस आश्वासन पर महाराज सिंह और अन्य प्रधानों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
इधर, शवों को सीएचसी सादाबाद पर लाया गया। जहां पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन से लोगों की आंखें नम हो गईं। मौके पर काफी पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ योगेश कुमार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चंद्रशेखर की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।