{"_id":"594d61354f1c1bcf0b8b48f9","slug":"two-women-were-arrested-for-theft-of-child-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी करने के शक में दो महिलाओं को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा चोरी करने के शक में दो महिलाओं को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाथरस में दो महिलाओं के पकड़े जाने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला सीयलखेड़ा में शुक्रवार सुबह लोगों ने दो महिलाओं को बच्चा चोरी करने के शक में पकड़ लिया। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। इनमें से एक महिला गर्भवती भी बताई जा रही है। जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिलाओं को लोगों ने गलतफहमी में पकड़ा था। महिलाएं मोहल्ले में घरों से खाने का सामान मांगने गई थीं। पुलिस ने इस मामले में गर्भवती महिला की पिटाई करने के आरोपियों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं की है।
दरअसल शुक्रवार को अलविदा की नमाज से पहले नगला सिंघी की दो महिलाएं सीयलखेड़ा स्थित गौसियान मस्जिद के बराबर गली में मुस्लिम घरों से खाने का कुछ सामान मांगने पहुंची थीं। पुलिस के मुताबिक इसी समय घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम को दो किशोरी अपने साथ ले जाने लगीं। मासूम के विरोध करने पर किशोरी उसे छोड़कर चली गईं। यह साफ नहीं हो सका कि वह बच्चे को जबरन ले जा रही थीं या यूं ही खिलाने के लिए उन्होंने बच्चे को गोद में लिया। किशोरियों के जाने के बाद बच्चे ने अपने परिजनों को दो लड़कियों के जबरन गोद में उठाने की बात बताई।
परिजनों ने घर के बाहर निकलकर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया और आसपास दोनों आरोपियाें को तलाशना शुरू कर दिया। परिजनों को एक घर के बाहर दो महिलाएं खड़ी दिखाई दे गईं जो कुछ सामान मांगने के लिए खड़ी थीं। इनमें से एक महिला गर्भवती भी बताई गई है। लोगों ने बिना सोचे इन महिलाओं पर बच्चे को अगवा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए इन्हें बच्चा चोर गैंग की सदस्य बता दिया। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इस मारपीट में महिला का गर्भपात भी हो सकता था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई और महिला थाने ले जाकर दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस ने मोहल्ले के कई लोगों से इस बारे में बात की। जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि महिलाओं को गलतफहमी में पकड़ा गया था। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। अभी तक की जांच में गलतफहमी में महिलाओं को पकड़े जाने की बात सामने आई है।