फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two peoples Died in Hathras in accident

कैंटर ने वैन को रौंदा, दो की मौत, आठ घायल 

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
two peoples Died in Hathras in accident
हाथरस में हादसे में क्ष‌तिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर बुधवार रात करीब 12 बजेे इगलास चौराहे के पास कैंटर से हुई भिड़ंत में मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। कैंटर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


इगलास थाना क्षेत्र के गांव टीकापुर से विजेंद्र सिंह पुत्र परसादी लाल अपने परिजनों के साथ वैन भाड़े पर लेकर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में एक सगाई समारोह में शिरकत करने आए थे। बुधवार रात करीब 12 बजे ये लोग बाईपास से होते हुए  वापस टीकापुर जा रहे थे।
विज्ञापन


वैन को गांव का ही ब्रजपाल पुत्र राजकुमार चला रहा था। लहरा से कुछ दूर निकलते ही सामने से आ रहे दाल से लदे तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने वैन को रौंद दिया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 की पीआरवी और थाने की मोबाइल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कैंटर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान वैन के मालिक व चालक ब्रजपाल और 15 वर्षीय रोहित पुत्र प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया।


घायल विजेंद्र सिंह पुत्र परसादी लाल, इनके बेटे दुर्गेश और मदन, सरोज पत्नी प्रेमपाल, राजेंद्र पुत्र रामकिशोर निवासीगण टीकापुर मंजेश पत्नी मुकेश व इनका बेटा विक्रम निवासीगण डिबाई, बुलंदशहर व आगरा निवासी सुभाष आदि का इलाज चल रहा है। इस हादसे के कारण टीकापुर में मातम का माहौल है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर आरोपी कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed