{"_id":"5aeb4f8b4f1c1b65098b7ada","slug":"two-hours-nh-jam-rahgir-pete-stones-on-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे एनएच जाम, राहगीर पीटे, वाहनों पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे एनएच जाम, राहगीर पीटे, वाहनों पर पथराव
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ, हाथरस।
Updated Thu, 03 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन वाले को पिटने से बचाते कोतवाल।
- फोटो : Amar Ujala
एनएच 91 पर ईदगाह मोड़ के सामने गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे 24 वर्षीय बाइक सवार युवक को पीछे से किसी ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह युवक कस्बे की गिराहा बस्ती का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर जैसे ही गिहारा बस्ती में पहुंची, वैसे ही वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
इन लोगों ने अवरोधक डालकर रोड जाम कर दिया। इधर कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक का पीछा करते हुये उसे एटा रोड पर चालक सहित पकड़ लिया, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने वहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को पीटा। जिस वाहन ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो उस पर पथराव कर दिया गया। पथराव से कई वाहनों के शीशे टूट गए। करीब दो घंटे तक आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद जाम खोल दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
कासगंज रोड स्थित गिहारा बस्ती निवासी युवक तुलसी पुत्र गूंगा सुबह बाइक से कस्बे की तरफ जा रहा था। ईदगाह मोड़ के सामने पीछे से आते ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। तुलसी के सड़क पर गिरते ही ट्रक का पहिया उसके सिर पर होकर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही खबर गिहारा बस्ती पहुंची, वहां काफी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोग रोने-बिलखने लगे। कुछ युवकों ने ट्रक को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर तत्काल कोतवाल मनोज शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
भीड़ को बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया है। लिहाजा जाम खोल दिया जाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया जाए, लेकिन गुस्साए लोग डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इधर कुछ बाइकें सड़क पर खाली जगह से निकल रही थीं तो उनके चालकों को पीट दिया गया। एक-दो बड़े वाहन ने भी आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने कोशिश कर एक तरफ का जाम खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों से ही हाथापाई कर दी। कई बार पुलिस और भीड़ का टकराव होते-होते बचा। दो घंटे तक चली अराजकता के बाद जाम खुल पाया। जाम के दौरान मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालात बिगड़ते देख मौके पर पीएसी और हसायन थाने की फोर्स को भी बुला लिया गया। पुलिस ने जैसे ही शव को टेंपो में रखा, वैैसे ही काफी लोग इस टेंपो पर ही लटक गए। जैसे-तैसे पुलिस इस टेेंपो को भीड़ के बीच से निकालने में कामयाब रही। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई सिपहिया ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।
बाइक सवारों के लिए डेथ प्वाइंट बना 100 मीटर रोड
सिकंदराराऊ। ईदगाह मोड़ से डॉ. संत तक सौ मीटर सड़क का टुकड़ा बाइक सवारों के लिए डेथ प्वाइंट बन गया है। लोग इसे अभिशप्त मानने लगे हैं। एक वर्ष में सड़क के इस हिस्से में हुई दुर्घटनाओं में करीब छह बाइक सवारों की की मौत हो चुकी है। गुरुवार को युवक की मौत भी इसी हिस्से में हुई। माह अप्रैल में बाइक पर सवार तीन युवकों को गुरुवार को हुई दुर्घटना स्थल के विपरीत पीछे से आते ट्रक ने रौंदा था। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पूर्व ईदगाह मोड़ पर नगर निवासी युवक की मौत हुई थी। एक वर्ष में करीब छह बाइक सवार यहां दुर्घटना में मारे जा चुके हैं। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। लोगों का कहना है कि पहले एनएच 91 पर गांव रतनपुर के पास का हिस्सा एक्सीडेंट प्वाइंट था, वहां पर भी ताबड़-तोड़ दुर्घटनाएं होती थीं। एकबारगी तो वहां रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में 15 महिला-पुरुषों की मौत हो चुकी है।