{"_id":"5974ddc54f1c1bfd308b4687","slug":"two-deaths-due-to-rain-in-rainy-season-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में करंट से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश के मौसम में करंट से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली का करंट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में बिजली उपकरण जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार सुबह करंट से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना में रविवार सुबह एक घर में कपड़े सुखाने के लोहे के तार में करंट आ गया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला गणेश गंज में कूलर में करंट आने से युवक ने दम तोड़ दिया।
26 वर्षीय ममता देवी रविवार सुबह घर में अकेली थीं। पति आकाश किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। नहाने से पहले ममता देवी को कपड़े धोने का ख्याल आया। कपड़े धोने के बाद ममता इन्हें घर के आंगन में लगे लोहे के तार पर डालने के लिए नंगे पैर ही चल दीं। किसी कारण से लोहे के तार में करंट आ रहा था। ममता ने जैसे ही इस तार को छुआ, करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान घर में अकेला होने की वजह से ममता को बचाया नहीं जा सका।
परिजन काफी देर बाद घर पहुंचे और ममता को बेसुध पड़ा देख भौचक्के रह गए। आनन-फानन में ममता को बागला जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में मातम छा गया। ममता की मौत की खबर पर सहपऊ से उसके मायके वाले भी यहां आ गए। परिजनों ने किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद ममता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, रविवार सुबह ही करंट ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज में भी एक युवक की जान ले ली। 20 वर्षीय युवक अजय सिंह पुत्र विजय सिंह सुबह करीब सात बजे कूलर के पास खड़ा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में अजय सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजय सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।