फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two boys killed in accident at sadabad

खड्ड में गिरी बाइक, दो की मौत

Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,सादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला,सादाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाथरस/सादाबाद। सादाबाद में राया रोड पर देर रात एक बाइक के गहरे खड्ड में गिर जाने से दोनों बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी अर्जुन सिंह (42) पुत्र हरदयाल और संजय सिंह(30) पुत्र सोरन सिंह रविवार देर रात एक शादी समारोह में भाग लेकर गांव लौट रहे थे। गांव चमरपुरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने अर्जुन और संजय के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी और पुलिस को भी फोन कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर परिजनों के पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस बागला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात तक जिला अस्पताल परिजनों के करुण-क्रंदन से गूंजता रहा। एसओ महेश चंद्र यादव के मुताबिक दोनों लोग शराब के नशे में थे, जिससे यह हादसा हुआ। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed