फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two boys cut by train in Hathras

मानिकपुर स्टेशन पर कटे दो युवक

Sun, 03 Dec 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। Updated Sun, 03 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two boys cut by train in Hathras
train
उत्तर मध्य रेलवे के जलेसर रोड मानिकपुर स्टेशन पर पुल के नीचे अप ट्रैक पर रविवार की देर शाम दो युवकों के ट्रेन से कटने के बाद क्षत विक्षत शव मिले। जानकारी होने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। तब तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशन जलेसर रोड मानिकपुर पर पूर्वी क्रासिंग पर बने फाटक को रेलवे ने ओवर बिृज के निर्माण के बाद बंद करा दिया है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी ट्रैक पार कर निकलते रहते हैं। अनुमान है कि इन दोनों युवकों ने भी ट्रैक पार करने का प्रयास किया होगा।
विज्ञापन


इसी दौरान अप ट्रैक पर आई किसी ट्रेन ने दोनों को कुचल दिया। इन युवकों में एक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, जो काली पैंट, काली जैकेट व नीली शर्ट पहने हुए था। जबकि दूसरा करीब 20 वर्षीय युवक गुलाबी शर्ट एवं नीली जींस पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed