फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two accused arrested, stolen goods recovered

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, stolen goods recovered
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चोरी के दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने सब्जी मंडी स्थित कपड़े और जूते की दुकान में कुछ दिन पूर्व छत तोड़कर एक ही रात में हुईं चोरी की दोनों वारदातों का राजफाश कर दिया है। चोरी में शामिल नगर निवासी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की गई साड़ियां, जूते और नकदी भी बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। दोनों आरोपियों को चालान कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के सब्जी मंडी मार्केट स्थित लक्ष्मी साड़ी भंडार की दुकान की छत तीन दिन पूर्व चोरों ने काटकर अंदर दुकान में प्रवेश कर लिया। गल्ले से करीब 20 हजार रुपये के अलावा दुकान से कीमती साड़ियां और अन्य कपड़े भी चोरी कर लिए थे। इसी दुकान के समीप भीमसेन की जूते की दुकान है। यहां से चोरों ने जूते-चप्पल के अलावा गल्ले से रुपयों की भी चोरी की थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाल मनोज कुुमार शर्मा को सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में रेलवे रोड की तरफ जाएंगे। इनके पास एक गठरी है, जिसमें कपड़े बंधे प्रतीत होते हैं। एसआई धर्मेंद्र गोस्वामी, शिवशरण सिंह, शीलेश कुमार, अरविंद कुमार आदि पहुंच गए। नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी लल्ला उर्फ गुलाम पुत्र ताहिर और लंबू उर्फ रिजवान पुत्र राजा निवासी मोहल्ला सब्जी मंडी को रोककर तलाशी ली तो गठरी में साड़ियां और जूते-चप्पल मिले। कोतवाली पर लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 12 फरवरी की रात को सब्जी मंडी मार्केट से दो दुुकानों में चोरी की थी। यह वही माल है। दोनों की जेब से 1,250 और 1,150 रुपये नकद मिले, जोकि गल्ले से चोरी किए गए थे। बताया गया कि इनके साथ चोरी में कंजर उर्फ सुहेल पुत्र शहीद, पिसाब पुत्र साबिर भी था। ये दोनों लापता हो गए हैं। पकड़े गए चोरों ने गत वर्ष जीटी रोड स्थित सचिन की मोबाइल की दुकान से मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस मामले में वह जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed