फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trying to burn lover couple in Hathras

हाथरस में प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की कोशिश 

Thu, 29 Mar 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 29 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trying to burn lover couple in Hathras
खंदारी गढ़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक के बयान दर्ज करते तहसीलदार व नायब तहसीलदार। - फोटो : Amar Ujala
शहर की खंदारीगढ़ी इलाके में गुरुवार दोपहर को एक प्रेमी युगल संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से झुलस गए। प्रेमी युगल ने लड़की के दिव्यांग पिता पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की का पिता दोनों की जल्दी शादी करने का विरोध कर रहा था। इस मामले में लड़के की भाभी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। किशोरी ने भी अपने पिता के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। प्रेमी युगल को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। उधर देर रात पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हाथरस गेट पुलिस के मुताबिक खंदारी गढ़ी निवासी 21 वर्षीय रोहित पुत्र हरप्रसाद के पड़ोस की एक 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध हैं। रोहित खंदारी गढ़ी में अपने भाई के यहां रहता है। वहीं किशोरी का पिता कमल सिंह दिव्यांग है और अपने दो छोटे बेटों के साथ कबाड़ा बीनकर गुजारा करता है। रोहित के सजातीय होने पर कमल सिंह उससे बेटी की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। छह महीने पहले दोनों की सगाई भी हो गई। सगाई के बाद से रोहित ने ढाबे की नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन


दोनों जल्द शादी करने की तैयारी करने लगा। उधर कमल सिंह बेटी के बालिग होने पर शादी करने की बात पर अड़ा हुआ था। आरोप है कि बुधवार दोपहर को कमल सिंह शराब के नशे में था। इस दौरान रोहित ने उससे शादी के बारे में बात की तो वह भड़क गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। इस पर प्रेमी युगल ने जान देने की धमकी कमल सिंह को दी। झगड़े के बाद गुस्साए कमल सिंह ने दोनों पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और माचिस से आग लगा दी। आग लगने पर प्रेमी युगल घर से निकलकर गली की ओर भागे। पड़ोसी श्यामपाल सिंह ने कपड़ों में लग रही आग को बुझाया और अन्य लोगों के साथ घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी युगल के जलने की खबर पर एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सिटी सुमन कनौजिया, तहसीलदार सदर कमलेश गोयल, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं एसपी घुले सुशील और एसओजी की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में घायल प्रेमी ने तहसीलदार को को दिए बयान में कहा कि सगाई के बाद किशोरी का पिता जल्द शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इसे लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद किशोरी के पिता ने दोनों पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। घायल किशोरी ने भी अपने पिता के विरुद्ध बयान दिया। प्रेमी युगल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया। युवक की भाभी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 


- किशोरी का पिता सगाई के बाद शादी करने में आनकानी कर रहा था, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों प्रेमी युगल संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध रोहित की भाभी पिंकी पत्नी छोटू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
- अरविंद कुमार, एएसपी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed