फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   truck-tanker collision, one killed

ट्रक-टैंकर की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 27 Oct 2015 11:26 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 27 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
truck-tanker collision, one killed
हाथरस। हसायन के पास सलेमपुर पर एक तेज रफ्तार टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। इससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। टैंकर में छह लोग सवार थे। पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो ने प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार कराया। दोनों आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस महिला एक हाथ और एक पांव कट गए। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पर दौड़ते टैंकर के चालक ने पास बैठे दूसरे चालक को स्टेयरिंग देने की कोशिश की। यह टैंकर सिकंदराराऊ से मथुरा जा रहा था। कछला से गंगा स्नान कर लौट रहे नवाब सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नगला अहीर बरवाना थाना हाथरस जंक्शन और उनकी रिश्तेदार उर्मिला पत्नी स्वर्गीय नरेश निवासी हाथरस जंक्शन भी सिकंदराराऊ पर टैँकर में सवार हुए। इनके अलावा नाथूराम पुत्र मूलचंद्र निवासी समामई सासनी और दो अन्य लोग भी टैंकर में सवार थे। हादसे के बाद बुरी तरह घायल नवाब सिंह, उर्मिला और नाथूराम को उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उर्मिला का दायां हाथ और पैर कटकर अलग हो गए। वह अचेत थीं और ऑक्सीजन लगाकर उन्हें रेफर किया गया। जिस व्यक्ति की हादसे में मौत हुई है, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जेब से मुरसान से सिकंदराराऊ तक का रेलवे टिकट मिला है। वह मुस्लिम बताया जा रहा है। पुलिस देर रात तक शव की शिनाख्त में जुटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed