{"_id":"5716725f4f1c1bbc488b4855","slug":"trial-on-charges-of-killing-three-of-its-progeny","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के वध के आरोप में तीन पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश के वध के आरोप में तीन पर मुकदमा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा थाने के पास गोवंश से भरे ट्रक को छोड़कर भागने वाले तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चंदपा थाना पुलिस ने गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर भागे आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया था।
एसओ एके सिंह का कहना है कि ट्रक में बुरी तरह ठूंसे गए गोवंश की हालत दयनीय थी और इनमें से नौ गाय, सांड़ और बछड़ों की मौत भी हो गई थी। मालूम हो कि कट्टी को ले जाई जा रही इन गायों को मुक्त कराने के बाद पुलिस इगलास रोड स्थित बालाजी गौ अस्पताल ले गई थी। जहां सभी घायल मवेशियों का उपचार कराया गया और मृत मवेशियों को दफना दिया गया था। रविवार देर रात थाने से पहले पुलिस को एक ट्रक खड़ा मिला था, जिसमें यह गाय, सांड़ और बछड़े भरे हुए थे। एसओ एके सिंह के मुताबिक ट्रक के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सभी के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।