फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trial of three teachers who got job from fraud

फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले तीनों शिक्षकों पर मुकदमा 

Thu, 12 Apr 2018 11:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 12 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trial of three teachers who got job from fraud
teacher shimla
सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के आरोपी तीन शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर नहीं होने पर डीएम ने बीएसए से नाराजगी जताई थी, जिसके बाद बीएसए ने हाल ही में हाथरस गेट थाने में तीनों शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षकों की सेवा समाप्ति पहले ही की जा चुकी है, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने में विभागीय अधिकारी देरी कर रहे थे।  
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा की शिकायत के बाद विभागीय जांच में बीते साल पता चला था कि प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गिरधरा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात नाई का नगला निवासी बाबूजी ने फर्जी गोदनामा के आधार पर मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाई थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय परसारा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात नगमा हसन ने अपने हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में 1980 के स्थान पर 1984 जन्मतिथि दर्शाकर नौकरी हासिल की थी। विभाग में समायोजित शिक्षामित्र अमर सिंह निवासी वास पोहपी ने भी अपनी जन्मतिथि 24 मार्च 1969 के स्थान पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 29 जनवरी 1973 कर ली थी। इन सभी की सेवा समाप्त कर दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल बाद दर्ज हुईं एफआईआर 
हाथरस। आरोपी तीन शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने में बेसिक शिक्षा विभाग ने खासी देर की है। ठीक एक साल बाद इस मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज हो सकीं। विभाग ने जांच के बाद ठीक एक साल पहले 12 अप्रैल 2017 को शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने में अधिकारी टालमटोल करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद इस मामले में एफआईआर हो सकी।  


एक शिक्षक की तहरीर थाने से वापस मंगाई 
हाथरस। बीएसए ने चार शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए चार तहरीर थाना हाथरस गेट पुलिस को दी थी। मुकदमा दर्ज होने से ठीक पहले बीएसए ने एक शिक्षक की तहरीर को वापस मंगा लिया। यही वजह रही कि चौथे शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने तहरीर वापस मंगाए जाने की पुष्टि की है। इस मामले में शिक्षकों के फर्जीवाड़े को उजागर करने वाले कार्यकर्ता अजय शर्मा का कहना है कि वह जल्द इस मामले की जांच कराएंगे और चौथे शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जल्द डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed