फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor kills farmer crossing road, death

रोड पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Thu, 28 Mar 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 28 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor kills farmer crossing road, death
ग्रामीण की मौत के बाद जिला अस्पताल में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस।  कोतवाली चंदपा क्षेत्र के विसाना निवासी किसान अपने खेत से आलू की खुदाई कर घर लौट रहे थे। रोड क्रॉस करते वक्त एक ट्रैक्टर ने किसान को रौंद दिया। घायल अवस्था में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर किसान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार के लोगों की चीख निकल गई और रोने लगे।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए उसे चीर घर में रखवाया गया।दिनेश लवानिया (48) पुत्र रोशनलाल लवानिया निवासी बिसाना खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे। बुधवार की देर शाम को वह खेत से आलू की खुदाई कराने के बाद घर लौटे। उन्होंने अपने गांव पर रोड को क्रॉस करना चाहा। इसी बीच वहां पर आए ट्रैक्टर ट्राली ने दिनेश को रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ यहां पर लग गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन दिनेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन उनके परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और एक दो लोगों की डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इसी बीच कुछ समझदार वहां पहुंचे और युवकों को शान्त किया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को चीरघर में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed