{"_id":"5c9bc2b8bdec22140f076239","slug":"tractor-kills-farmer-crossing-road-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
Thu, 28 Mar 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत के बाद जिला अस्पताल में खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के विसाना निवासी किसान अपने खेत से आलू की खुदाई कर घर लौट रहे थे। रोड क्रॉस करते वक्त एक ट्रैक्टर ने किसान को रौंद दिया। घायल अवस्था में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर किसान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार के लोगों की चीख निकल गई और रोने लगे।
शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए उसे चीर घर में रखवाया गया।दिनेश लवानिया (48) पुत्र रोशनलाल लवानिया निवासी बिसाना खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे। बुधवार की देर शाम को वह खेत से आलू की खुदाई कराने के बाद घर लौटे। उन्होंने अपने गांव पर रोड को क्रॉस करना चाहा। इसी बीच वहां पर आए ट्रैक्टर ट्राली ने दिनेश को रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ यहां पर लग गई।
आनन-फानन में परिजन दिनेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन उनके परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और एक दो लोगों की डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इसी बीच कुछ समझदार वहां पहुंचे और युवकों को शान्त किया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को चीरघर में रखवाया गया।