फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor and car collision, death of one

ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 25 Feb 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 25 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tractor and car collision, death of one
सादाबाद-मुरसान रोड पर भिडं़त के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala
मुरसान-सादाबाद रोड पर रविवार देर शाम गांव मडनई के एक परिवार के लोगों से भरी कार आलू से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के चालक की नाजुक हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुरसान पुलिस के मुताबिक सादाबाद क्षेत्र के गांव मडनई के लोग एक कार में सवार होकर मुरसान क्षेत्र के गांव खोकिया में अपने रिश्तेदार के यहां त्रयोदशी संस्कार में आए हुए थे। देर शाम वह सादाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आलू से लदे ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। कार में दस से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर आ गए। कार से घायलों को बाहर निकाला गया। एक ग्रामीण ने एंबुलेंस 108 को फोन कर दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से घायलों को मुरसान सीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी मदद और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई। घायलों में कार के चालक लक्ष्मी निवासी मडनई की हालत बेहद गंभीर थी। उसके शरीर में कई फ्रेक्चर थे। अलीगढ़ में उपचार के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। उधर हादसे में उसकी पत्नी मछला, भाई की पत्नी पिंकी, जगवीर के अलावा मासूम बच्चे विवेक, श्वेता आदि भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक करीब दस लोगों को चोट आई हैं। इनमें से कुछ का उपचार मुरसान सीएचसी पर कराया गया है। लक्ष्मी, मछला, पिंकी    आदि को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मुरसान पुलिस परिजनों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed