फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Torture by dragging the teen

किशोरी को खींचकर किया दुष्कर्म

Wed, 13 Jun 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 13 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Torture by dragging the teen
demo pic
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में टीवी देख रही किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया और उसे घर के शौचालय में खींचकर ले गया। जहां आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी के पिता के मुताबिक सोमवार को वह अपने छह साल के बेटे की दवा लेने पत्नी के साथ मथुरा गए थे। आरोपी दोपहर दो बजे मौका देखकर घर में घुस आया। उस समय घर में उनकी बड़ी बेटी के अलावा, तीन छोटी बेटियां व बेटा मौजूद था। बड़ी बेटी टीवी देख रही थी। भाई-बहनों के दूसरे कमरे में होने पर आरोपी ने किशोरी को पकड़ लिया और जबरन शौचालय में खींचकर ले गया।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। शाम को परिजनों के घर लौटने पर किशोरी ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में उन्हें बताया। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। यहां भी आरोपी ने किशोरी के परिजनों को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के परिजन सोमवार रात को मुरसान थाने पहुंचे और शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी मोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed