फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   To know the password of the ATM over 35 thousand

एटीएम का पासवर्ड मालूम कर 35 हजार पार

Fri, 22 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एटीएम का पासवर्ड पता कर खाते से मोटी रकम पार करने वाले गैंग ने एक और युवक को अपना शिकार बनाया है। युवक ने कोतवाली पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की है। 

मोहल्ला श्री नगर निवासी शाकिर पुत्र शमसुद्दीन का कहना है कि गुरुवार को उसे फोन कर एक युवक ने अपना नाम राहुल बताते हुए खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। इसके बाद एटीएम का पासवर्ड अपडेट करने की बात कहकर बातों में उलझाए रखा। नया पासवर्ड देने की बात कहकर पुराना पासवर्ड पूछ लिया गया। पासवर्ड पूछने के बाद उसने कहा कि अगले दिन बैंक जाकर नया पासवर्ड ले लेना। युवक जब बैंक गया तो उसे खाते में केवल 150 रुपये मिले। टेलीशॉपिंग के जरिये शातिर ठगों ने उसे 35 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बैंक ने जब खाते से हुए लेन-देन का ब्योरा निकाला तो पता चला कि कई नामचीन कंपनियों से टेलीशॉपिंग कर सामान की खरीद की गई है। ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं। इस तरह के कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों की धरपकड़ की कसरत से पुलिस हमेशा ही बचती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed