फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three person killed in road accidents

हादसों में तीन लोगों की मौत

Thu, 31 Dec 2015 12:29 AM IST
hathras
hathras Updated Thu, 31 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
हाथरस/सासनी। जिले में देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को चिंताजनक हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। हादसे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मेंडू के निकट हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार को दूध के टैंकर ने रौंद दिया। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव कौमरी निवासी प्रमोद कुमार अपने बहनोई मोहन सिंह निवासी मथुरा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने अपने पिता की तेरहवीं का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान जब यह बाइक सवार गांव बांधनू के पास पहुंचे तो अनियंत्रित तरीके से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रमोद की कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी पर भर्ती कराया। जहां से स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत गांव बड़ी वाद नगला अठवरिया निवासी हरी सिंह बाईपास पर नगला प्रताप के निकट प्रतिदिन की तरह अपने ठेले पर सब्जी बेचकर जा रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से इसके गुप्तांगों में गंभीर चोट आई है, जिससे कुछ देर मौके पर तड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों से तहरीर प्राप्त करने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य सड़क हादसा मेंडू के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार अमरपुर घना निवासी रामभरोसे पुत्र नेकसे लाल अपनी बाइक से हाथरस आया था। अपना घरेलू काम पूरा करने के बाद वह अपने घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान कस्बा मेेंडू के निकट दूध के टैंकर चालक ने तेजी और लापरवाही से टैंकर चलाते हुए बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। घायल को अस्पताल भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाने लगी, लेकिन इसी दौरान कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे बागला जिला अस्पताल भी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिवत रूप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed